ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

मोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। दोस्तों के साथ शौच के लिए गया था, लेकिन तभी अचानक गहरे पानी में चला गया।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर वार्ड संख्या 43 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ा बरियारपुर निवासी उमेश यादव के पुत्र अभिषेक उर्फ रंजन प्रकाश के रूप में की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने तीन साथियों के साथ कररिया मन नदी के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाया, लेकिन तब तक अभिषेक पानी में समा चुका था। काफी देर तक खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसका शव नदी से बरामद किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि बच्चों के शौच के लिए नदी किनारे जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 


उन्होंने बताया कि उनके पति रोज़गार के सिलसिले में तमिलनाडु में रहते हैं और उन्हें घर पहुंचने में अभी कई दिन लगेंगे। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।