ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत 2 की हालत गंभीर

मोतिहारी के बनकट के पास नेशनल हाईवे पर गैस लदे ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, वही दो गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है, जहां भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बनकट के समीप की है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अपाचे बाइक सवार दो लोगों ने अपना संतुलन खो दिया। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और इसके बाद बगल से गुजर रही एक कार से भी जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए।


दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट