ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 150 सीटो की मिली मान्यता, भूमिहार-ब्राह्मण छात्रावास में शिक्षाविद् 'आलोक शर्मा' का सम्मान... डीम्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना की उठी मांग

भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास न्यास की ओर से शिक्षाविद् आलोक शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विराट रामायण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (NMC) से 150 MBBS सीटों की मान्यता मिलने पर सम्मान

Motihari News, Alok Sharma, SNS Vidyapeeth, Virat Ramayan Institute of Medical Sciences, Medical College Motihari, NMC Approval, 150 MBBS Seats, Bhumihar Brahmin Chhatrawas Nyas, East Champaran News
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास (न्यास ), मोतिहारी के तत्वाधान में लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षाविद, SNS विद्यापीठ के अध्यक्ष एवं भूमिहार- ब्राह्मण छात्रावास न्यास के अध्यक्ष आलोक शर्मा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया .यह सम्मान समारोह आलोक शर्मा के शिक्षण संस्थानों की कड़ी में नयी संस्था विराट रामायण इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 150 सीटो की मान्यता राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद से मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। 


समारोह का मंच संचालन राजेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिले के प्रबुद्ध जनों, राय सुंदर देव शर्मा, डॉ सी बी सिंह, चंद्र भूषण पाण्डे, पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार, अजय देव, ललन राय, मोहन सिंह, मिथलेश सिंह, उमेश ठाकुर, ललन शुक्ला, प्रो अखिलेश सिंह, टुन्नी सिंह, उपेंद्र पांडे, कुमार केशवम, ऋषि सिंह,नीरज शर्मा, रामा कांत पांडे, नगर निगम वार्ड पार्षद राय रोहित शर्मा, अंकित सिंह, रेणु ठाकुर एवं हरि सिंह, रिपू सिंह,प्रेम सिंह , विनय कुमार सिंह , राजा ठाकुर तथा डॉ अमरेश महर्षि सहित सैकड़ों लोगों ने अंगवस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया। 



पूर्व मुखिया विनय सिंह द्वारा बनवाया गया एक क्विंटल फुल का माला से भी शिक्षाविद् आलोक शर्मा को सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से इनके द्वारा खोले गए करीब तीन दर्जन शिक्षण संस्थानों से जिले एवं सूबे के छात्रों को होने वाले लाभ की भूरि भूरि प्रशंसा किया । वक्ताओं ने एक डीम्ड यूनिर्वसिटी की स्थापना करने की भी माँग की। इस अवसर पर आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज आज तक हमने जो भी मुकाम या सफलता पायी है वो समाज एवं आप सभी शुभेच्छुओं की प्रेरणा एवं सहयोग से ही पूरा हो सका है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलना ही मेरा केवल उद्देश्य नहीं है बल्कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्ता पूर्ण एवं सस्ता इलाज मेरी प्राथमिकता है और मैं आशा करता हु कि आप सभी के सहयोग से ये भी उपलब्धि हासिल हो जाएगी

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता