ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

मोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 किलो गांजा बरामद किया। एक तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

बिहार न्यूज
नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 86 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जितना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुधीर कुमार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा की खेप लेकर बनकटवा स्थित बोधी माई मंदिर के पास डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।


भूसा रखने वाले कोठरी से मिली बड़ी खेप

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के परिसर में बने भूसा रखने वाले कोठरी से गांजे के पांच बंडल बरामद किए गए। जब्त गांजे का कुल वजन करीब 86 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचू राय (40 वर्ष), पिता देवचंद्र राय, निवासी लखौरा थाना क्षेत्र, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में बरामद गांजे को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। किसी भी हाल में नशे के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट