ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

‘हैलो.. नीचे उतरो, उसको छोड़ देंगे’, भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई महिला, बिहार में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: मोतिहारी में एक महिला अपने भसुर को जेल से बचाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई और घंटों तक प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में एक महिला रा टावर पर चढ़ गई और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला अपने भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई और करीब एक घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करती रही। 


बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के रणजीत पासवान पर पहले से शराब से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। इसी बीच रणजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से मारपीट की शिकायत की। 


शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणजीत पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी रणजीत की भाभी को मिली, वह टावर पर चढ़ गई और जिद पर अड़ गई कि जब तक उसके भसुर को वापस नहीं लाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। 


स्थिति को देखते हुए पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर रणजीत पासवान को मौके पर लेकर आई। इसके बाद भी महिला ने नई शर्त रख दी और कहा कि पुलिस गारंटी दे कि उसे दोबारा जेल नहीं भेजा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। 


इसके बाद सदर डीएसपी, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एहतियातन फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार महिला को समझाने में जुटी रही।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता