ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

हत्या के 11 फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर भारी संख्या में घर पर पहुंची पुलिस की टीम

पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना क्षेत्र में हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक चर्चित हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आधार पर की गई।


पुलिस के अनुसार, लखौरा थाना कांड संख्या 359/25 से जुड़े हत्या मामले में नामजद सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। आरोपियों की लगातार तलाश के बावजूद उनके न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था।


रविवार (20 जुलाई 2026) को पुलिस टीम ने लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव पहुंचकर विधि-सम्मत तरीके से आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की।


जिन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनमें अवधेश राय, गुड्डू राय, लालू राय, मीना देवी, विकेश कुमार, छोटेलाल कुमार, आशा देवी, जिन्श्शी देवी, अरविंद कुमार, चांदनी कुमारी और मिनशी देवी शामिल हैं। सभी आरोपी लक्ष्मीपुर गांव के निवासी हैं और हत्या के इस मामले में नामजद हैं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स