ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦Bihar Weather: 18 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी के ट्रक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण के ढाका थाना पुलिस ने ट्रक चोरी मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का ट्रक बरामद किया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के ढाका थाना पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार, विशाल कुमार, शिवकुमार, संतोष कुमार और सुबोध कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, ढाका थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक ट्रक चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। ढाका पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

टैग्स