ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

मेडिकल जांच के दौरान फरार हुआ ब्राउन शुगर तस्कर, लापरवाही पर 3 चौकीदार सस्पेंड

पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार तस्कर मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर तीन चौकीदारों को निलंबित कर विशेष जांच टीम गठित की है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अस्पताल से भाग निकलने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कथित तौर पर बाथरूम के रास्ते पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


घटना को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन चौकीदारों राज कुमार मुखिया, मनोज राम और अवधेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


इसके साथ ही फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही मामले में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सोहराब आलम की रिपोर्ट