ब्रेकिंग
Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज

एक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News: पूर्वी चंपारण में सरकारी कार्यों की समीक्षा के बाद जिला प्रशासन ने 26 अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है। काम की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने और लापरवाही के आरोपों के बाद सभी का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया...

एक साथ 26 अधिकारियों पर गिरी गाज, पूर्वी चंपारण में CO और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, जानिए क्या है पूरा मामला
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण में सरकारी कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. CWC और MGC से संबंधित कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिले के 26 अंचलों के अंचलाधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.


जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से जिले में CWC और MGC से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई थी. समीक्षा के दौरान कई अंचलों में कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई. अधिकारियों के स्तर से सरकारी कार्यों में पर्याप्त रुचि नहीं लिए जाने और निर्धारित जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया.


पूर्वी चंपारण जिले में कुल 27 प्रखंड हैं. इनमें बंजरिया प्रखंड को छोड़कर शेष सभी 26 अंचलों के अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी इस कार्रवाई की जद में आए हैं. जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया है.


प्रशासन की समीक्षा में अधिकारियों के प्रदर्शन और कार्यों की प्रगति को लेकर असंतोष जताया गया. अधिकारियों को सौंपे गए सरकारी दायित्वों में अपेक्षित तेजी नहीं आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. वेतन स्थगित किए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों पर अपने-अपने अंचलों में लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का दबाव बढ़ गया है.


जिला प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई के जरिए अधिकारियों को सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने का स्पष्ट संदेश दिया गया है. प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों के कार्यों की आगे भी निगरानी किए जाने की संभावना है.