ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंचा शख्स, पहचान उजागर होते ही हुआ फरार

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में एक युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर दवा दुकानदार को धमकाने पहुंच गया। दुकानदार की सूचना पर जब असली ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कराई और वीडियो बनाने को कहा गया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

बिहार न्यूज
फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर से सावधान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर में रविवार को एक शख्स खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर दवा दुकानदार को डराने-धमकाने पहुंचा था। खुद को ड्रग विभाग का अधिकारी बता दीपक मेडिकल शॉप पर पहुंचने के बाद वह कार्रवाई की धमकी देने लगा। दुकानदार को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद उसने तत्काल क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार को फोन पर इसकी सूचना दे दी। 


सूचना मिलते ही ड्रग इंस्पेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया और युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका वीडियो बनवाने की पहल की। वहीं जब युवक को पकड़कर रखने की बात कही गई तो वह मौके से फरार हो गया। पूरे मामले को लेकर दवा व्यवसायियों और विभागीय अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।


 बताया गया कि जिले में इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जिसमें कुछ लोग खुद को विभागीय अधिकारी बताकर दुकानदारों को भयभीत करने का प्रयास करते हैं।इसके पूर्व में आदापुर में भी ऐसी घटना सामने आई थी। तब पुलिस ने तकरीबन आधा दर्जन फर्जीवाड़ा करने वाले युवकों को जेल भेजा था। 


 ड्रग इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने इस बाबत पूछने पर बताया कि किसी भी कार्रवाई या जांच के दौरान अधिकृत अधिकारी अपना परिचय-पत्र प्रदर्शित करते हैं। किसी भी प्रकार की शंका होने पर संबंधित क्षेत्रीय ड्रग इंस्पेक्टर, स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने ऐसे किसी भी  संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस और विभागीय अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट