ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News : बिहार के इस जिले में 45 मिनट तक डकैती का तांडव! हथियारबंद बदमाशों ने घर को बनाया निशाना, 30 लाख की लूट से मचा हड़कंप

पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। परतापुर गांव में 7-8 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना से इलाके में

Bihar News : बिहार के इस जिले में  45 मिनट तक डकैती का तांडव! हथियारबंद बदमाशों ने घर को बनाया निशाना, 30 लाख की लूट से मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। चिरैया थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर करीब 45 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, परतापुर गांव निवासी हीरा चंद्र मिश्रा के घर में देर रात करीब 7 से 8 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधी सीढ़ी के सहारे दाखिल हुए। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और हथियारों से लैस थे। घर में घुसते ही अपराधियों ने सबसे पहले बरामदे में सो रहे बिकाऊ राउत पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


इसके बाद बदमाशों ने घर के मालिक हीरा चंद्र मिश्रा, उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने अलमारी और पलंग को तोड़ दिया और घर में रखे कीमती सामान को खंगाल डाला।


परिवार के मुताबिक, डकैतों ने घर से करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। अपराधियों ने जाते-जाते घर के सभी मोबाइल फोन भी तोड़ दिए, ताकि घटना की सूचना तुरंत पुलिस तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।


पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी अपराधी खाकी रंग का हाफ पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए थे। बदमाश आपस में भोजपुरी और हिंदी मिश्रित भाषा में बातचीत कर रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी स्थानीय भाषा से परिचित थे।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस डकैती कांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


फिलहाल इस घटना ने चिरैया थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और ग्रामीण पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 45 मिनट तक चले इस डकैती के तांडव ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।