ब्रेकिंग
Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

बिहार में फिर गरजा बुलडोजर: अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त, सड़क से हटाए गए 10 साल पुराने 13 अतिक्रमण

Bihar News: मोतिहारी के पताही प्रखंड स्थित सरैयागोपाल गांव में प्रशासन ने सरकारी सड़क की जमीन पर पिछले 10 वर्षों से किए गए 13 अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया। कार्रवाई के बाद सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड अंतर्गत सरैयागोपाल गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सड़क की जमीन पर किए गए 13 अवैध कब्जों को हटाया।


गुरुवार को अंचलाधिकारी नाजनी अकरम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ गांव पहुंची। कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर बने पक्के मकान, एस्बेस्टस शेड और खपरैल के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


जानकारी के अनुसार, सरकारी सड़क की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पिछले करीब 10 वर्षों से विवाद चल रहा था। इस मामले में कई बार पंचायत और समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद वर्ष 2021-22 में अंचल कार्यालय में मामला दर्ज किया गया था।


प्रशासन का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने और संबंधित पक्षों को पूर्व सूचना देने के बाद यह कार्रवाई की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमण हटाकर सड़क को पूरी तरह खाली कराया गया है।


इस कार्रवाई के बाद वर्षों से अवरुद्ध सरकारी सड़क आम लोगों के लिए फिर से खुल गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर संतोष जताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता