ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की दबिश, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामा

‘के हटे जे तोर जनुआ से जीत जाई’ गाने पर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही घर से उठा ले गई पुलिस

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक स्टंट वीडियो ने एक युवक को मुश्किल में डाल दिया। सड़क पर खतरनाक स्टंट करते दिखने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों...

‘के हटे जे तोर जनुआ से जीत जाई’ गाने पर बाइक से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही घर से उठा ले गई पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Viral Video: सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. सड़क पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को उसकी बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से बाइक सवार युवकों द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने की शिकायत मिल रही थी. ऐसे स्टंट से सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी, वहीं किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी.


इसी बीच एक युवक का बाइक से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में युवक सड़क पर बाइक चलाते हुए खतरनाक करतब दिखाता नजर आ रहा था.


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की. वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र कुमार नाम के युवक को उसकी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी करना कानून के खिलाफ है. इससे न सिर्फ स्टंट करने वाले युवक की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा होता है.


पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सड़क पर खतरनाक हरकत करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.