ब्रेकिंग
तीन तलाक के बाद जमीला बनीं ज्योति देवी, प्रकाश रविदास संग हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादीबिहार में गंडक का कहर! देखते-देखते नदी में समा गया स्कूल, सैकड़ों घर भी हुए तबाह; बेघर होने की कगार पर कई परिवारCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल PM CARES Fund में हजारों करोड़ जमा, खर्च महज कुछ लाख? जानिए रकम के इस्तेमाल को लेकर क्यों उठ रहे सवालकंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’तीन तलाक के बाद जमीला बनीं ज्योति देवी, प्रकाश रविदास संग हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादीबिहार में गंडक का कहर! देखते-देखते नदी में समा गया स्कूल, सैकड़ों घर भी हुए तबाह; बेघर होने की कगार पर कई परिवारCNG पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल PM CARES Fund में हजारों करोड़ जमा, खर्च महज कुछ लाख? जानिए रकम के इस्तेमाल को लेकर क्यों उठ रहे सवालकंगना ने रामदेव पर किया पलटवार, कहा..बाबाजी ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो’

पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर-ठेकेदार का कमाल...गुणवत्ता देखकर भौंचक रह जाएंगे, रात में ढलाई...सुबह होते-होते दर्जनों दरारें, करोड़ों की लागत से सड़क-नाले का हो रहा निर्माण

मोतिहारी में पथ निर्माण विभाग की 22 करोड़ की सड़क और नाला निर्माण परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। अरेराज में आईटीआई कॉलेज से जनेरवा तक बन रहे नाले में रात की ढलाई के बाद सुबह दरारें पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल

Bihar News, Motihari Road Construction, Path Nirman Vibhag Bihar, Areraj Nala Construction, Bihar Corruption News, Motihari News, Bihar Road Scam, Rural Development Bihar, Bihar Infrastructure News, R
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: निर्माण से जुड़े विभागों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की बात सामने आती है. जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरा खेल किया जाता है. पथ निर्माण विभाग हो या ग्रामीण कार्य विभाग,सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने की बात सामने आते रहती है. अब पथ प्रमंडल मोतिहारी में हो रही सड़क-नाला निर्माण में बड़े गड़बड़झाला का खुलासा हुआ है. ठेकेदार नाला निर्माण कर रहा, पीछे से नाला क्रेक कर जा रहा. 

मोतीहारी में पथ निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता देख आप भौंचक रह जाएंगे।नाला निर्माण का गुणवत्ता इतना है कि रात में ढलाई और सुबह होते-होते दरारें. ऐसी दरार जो सुखाड़ के दौरान धान के खेतों में दिखाई पड़ती है. सरकार गुणवत्तापूर्ण कार्य का दवा तो करती है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ अलग ही बयां कर रही .

मोतिहारी पथ प्रमंडल के अधीन अरेराज में आईटीआई से जनेरवा तक लगभग 22 करोड़ की राशि से हो रहे सड़क चौड़ीकरण व दोनो तरफ नाला निर्माण कार्य इतना घटिया किस्म का हो रहा कि रात में नाले की सतह की ढलाई हो रही है और सुबह होते- होते दरारें फट जा रही है। सुबह होने के बाद उसे रिपेयर किया जा रहा है। 

आमलोग कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहने से नही थक रहे कि विकास कार्य की इसी गुणवत्ता के कारण बिहार के पुल भरभराकर गिर रहे .नाला निर्माण की गुणवत्ता की सूक्ष्म तरीके से जांच कराई जाय तो भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी। आसपास के दुकानदारों की माने तो घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. यही वजह है कि रात में ढलाई और सुबह में दरारें दिखने लग रही हैं. 

सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जाम से निजात दिलाने के लिए अरेराज में लगभग 22 करोड़ की राशि से आईटीआई कॉलेज से लेकर जनेरवा तक पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण ,नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अरेराज शहर में ठेकेदार द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन स्थिति ऐसी है कि नाला में कई दरारें दिख रही हैं. इस संबंध में जब पथ निर्माण के जुनियर इंजीनियर ( जेई) जिनके जिम्मे यह काम है, पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहा दरार गंभीर मामला है। इस संबंध में  कार्यपालक इंजीनियर पथ प्रमंडल मोतिहारी को सूचना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता