ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Dream 11: बेंगलुरु में मजदूरी करने वाला बिहारी बना करोड़पति, घर फोन करने पर पिता ने कहा “क्यों पागल बना रहा”

Dream 11: बिहार के छपरा जिले के एक युवक की किस्मत ड्रीम 11 ने बदलकर रख दी, अब वह करोड़पति है. युवक की माँ औरों के खेत में मजदूरी करती है, जबकि पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं.

Dream 11
ड्रीम 11 आनंद कुशवाहा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Dream 11:  बिहार के एक युवक की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो रातों रात करोड़पति बन गया. छपरा जिले का यह शख्स बेंगलुरु में रहकर मजदूरी किया करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. माँ धनसेरा देवी दूसरों के खेतों में जाकर मजदूरी करती थी जबकि पिता राजा राम कुशवाहा सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे. अब आनंद कुशवाहा नामक इस युवक ने एक ही झटके में अपने परिवार की सारी समस्याओं का निदान कर दिया है.


मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में आनंद ने पैसे लगाए थे. जब 1 करोड़ की इनामी राशि जीतने के बाद उसने अपने पिता को रात के 11 बजे फोन किया तो पिता ने कहा “क्यों मुझे बेवकूफ बना रहा है, सुबह में बात करना”. लेकिन इसके चंद मिनट बाद ही आनंद के घर पर लोगों का आना शुरू हो गया और सभी उसके परिवार को बधाई देने लगे. मिठाइयाँ लेकर लोग पहुँचने लगे.


इस जीत के बाद आनंद अपने गांव का सेलेब्रिटी बन गया है. उसके पिता ने बताया है कि अब वे सबसे पहले एक पक्के घर का निर्माण करेंगे और एक दुकान खोलेंगे. ताकि परिवार के किसी भी शख्स को मजदूरी न करनी पड़े. साथ ही आनंद के पिता ने यह भी कहा है कि अब उनका बेटा आनंद भी गांव आकर परिवार के साथ ही रहेगा. इसके अलावा ये जीती हुई रकम परिवार के बाकी बच्चों की पढ़ाई में खर्च की जाएगी.


बता दें कि आनंद की इस जीत के बाद उनके पिता ने यह भी कहा है कि इस तरह के खेल में रिस्क बहुत ज्यादा है, आनंद ने भी इस खेल में पिछले 2 साल में लगभग 22 हजार रुपए गवाए, लेकिन परिवार को कभी इस बात का पता नहीं लगने दिया. राजा राम कुशवाहा ने कहा है कि यह खेल एक जुए की तरह है. जिसे बहुत ही जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए और यदि संभव हो तो इससे दूरी ही बनाकर रखनी चाहिए.