ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बेतिया राज की जमीन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 500 लोगों को नोटिस; अवैध जमाबंदी रद्द करने की तैयारी तेज

Bettiah Raj Land: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बेतिया राज और हनुमान शुगर मिल की जमीन पर जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। करीब 500 लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया है और अवैध जमाबंदी रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू...

बेतिया राज की जमीन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 500 लोगों को नोटिस; अवैध जमाबंदी रद्द करने की तैयारी तेज
Ramakant kumar
2 मिनट

Bettiah Raj Land: पूर्वी चंपारण में बेतिया राज और हनुमान शुगर मिल की जमीन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. मोतिहारी सदर अंचल कार्यालय की ओर से करीब 500 लोगों को नोटिस जारी कर संबंधित जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद उन लोगों में बेचैनी बढ़ गई है, जिनके नाम पर इन जमीनों की जमाबंदी दर्ज है.


जानकारी के अनुसार प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बेतिया राज की जमीन की कथित तौर पर गलत तरीके से रजिस्ट्री कराकर कई लोगों ने अपने नाम से जमाबंदी भी करा ली है. शिकायत मिलने के बाद सरकार के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई. जांच के दौरान कई ऐसे मामलों की पहचान हुई, जहां जमीन से जुड़े दस्तावेजों और जमाबंदी को लेकर सवाल उठे हैं.


सदर अंचल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिन मामलों में नियमों के विरुद्ध जमाबंदी कायम की गई है, उन्हें रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है और उनसे जवाब भी मांगा जा रहा है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है.


अधिकारी ने कहा कि बेतिया राज और हनुमान शुगर मिल की जमीन पर यदि किसी का अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा. इसके बाद जमीन को सरकारी अभिरक्षा में लिया जाएगा. जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जमीन से जुड़े बड़े मामलों में अहम कदम माना जा रहा है. वहीं नोटिस मिलने के बाद कई लोग अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और दस्तावेज प्रस्तुत करने में जुट गए हैं.


प्रशासन ने साफ किया है कि जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी और जिन मामलों में गड़बड़ी मिलेगी, वहां नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.