ब्रेकिंग
मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ामोबाइल दुकानदार को गोली मारकर 1 लाख की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंगड्यूटी में मनमानी करना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, 3 SHO सस्पेंड; SP ने लिया बड़ा एक्शनBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ा

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला, चौकीदार के गर्दन में लगा तीर; 7 गिरफ्तार

Bihar News: पूर्णिया में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अचानक हमला हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि तीर-धनुष, लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया...

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर-धनुष से हमला, चौकीदार के गर्दन में लगा तीर; 7 गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर उस समय हमला हो गया, जब सरकारी जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई। अतिक्रमणकारियों ने तीर-धनुष, भाला, लाठी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।


यह घटना चम्पानगर थाना क्षेत्र के मौजा प्रसादपुर की है, जहां कोर्ट और प्रशासनिक आदेश के तहत सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, करीब 11.28 एकड़ भूमि पर लंबे समय से 29 लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत थी। इसी मामले में प्रशासन ने जमीन खाली कराने का निर्णय लिया था।


अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी अभय राज, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। प्रशासनिक टीम जैसे ही जमीन खाली कराने की प्रक्रिया में जुटी, कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।


देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और अतिक्रमणकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तीर-धनुष, भाला, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया। हमले के दौरान चम्पानगर थाना में पदस्थापित ग्रामीण पुलिसकर्मी शंकर पासवान की गर्दन के पीछे तीर लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल चौकीदार को इलाज के लिए श्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया गया।


हमले के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।