ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान

पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें बनी झील, स्कूल-कॉलेज बंद, हाई अलर्ट जारी

पूर्वी चंपारण में आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर पानी भर गया है, पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गय। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

बिहार
पेड़ गिरने से यातायात बाधित
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN:- पूर्वी चंपारण में आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई सड़कें जलमग्न हो गए हैं और झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं मोतिहारी के पकड़ी दयाल मार्ग में पुराने विशाल के पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरीके से बाधित हो गया है। 


कई लोगों के घर में पानी घुस गया है, जिससे उनकी परेशानी काफी बढ़ गयी है। मोतिहारी का मरीन ड्राइव भी पूरी तरीके से जलमग्न हो गया है। लगातार भारी बारिश के कारण जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों कॉलेजों को बंद करने का निर्देश दिया है। वही आवश्यक कार्य होने पर ही लोगों को घर से निकलने को कहा गया अन्यथा उन्हें फिलहाल घर में रहने को कहा गया है। 


बता दें कि मौसम विभाग ने तेज आंधी बारिश को लेकर अगले दो दिनों तक हाई अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर सभी तटबंधों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश अभियंताओं को दिया गया है वही अंचलाधिकारी को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स