ब्रेकिंग
दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में: बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट हाई-स्पीड कॉरिडोर का ऐलान'विदेश में बैठे लोग युवाओं को भटका नहीं सकते': कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, कहा..किसी के हाथ की कठपुतली नहीं युवाखान सर समेत 8 लोगों पर 2 करोड़ की मानहानि का केस, अंजना ओम कश्यप पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्टकुत्ते को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, NH-31 पर मची अफरा-तफरीBihar Weather: पटना में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पूर्णिया में 24 अप्रैल से ‘ज्ञान संगम 2026’ का आगाज़, 3 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में जुटेंगे देशभर के विद्वान

पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल में 24 से 26 अप्रैल तक ‘ज्ञान संगम 2026’ आयोजित होगा, जिसमें देशभर के लेखक, कवि और शिक्षाविद भाग लेकर साहित्य और संस्कृति पर मंथन करेंगे।

बिहार न्यूज
पूर्णिया में ‘ज्ञान संगम 2026’
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पूर्णिया में 24 अप्रैल से ‘ज्ञान संगम 2026’ का आगाज़, 3 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में जुटेंगे देशभर के विद्वान

PURNEA: विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल (VVRS), परोरा में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव “ज्ञान संगम 2026 – विचारों का संगम” आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन सब-हिमालयन रिसर्च इंस्टीट्यूट (SHRI), पूर्णिया द्वारा किया जा रहा है।


आयोजकों के अनुसार, उत्सव का उद्देश्य देशभर के लेखकों, कवियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और साहित्य प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान कर संवाद को बढ़ावा देना है। साथ ही क्षेत्र की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने और पूर्वोत्तर भारत व पड़ोसी क्षेत्रों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर भी विशेष जोर रहेगा।


तीन दिवसीय कार्यक्रम में पैनल चर्चा, काव्य पाठ, कथा-गोष्ठी, अकादमिक प्रस्तुतियां तथा युवा रचनाकारों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा पुस्तक, कला और शिल्प प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।


24 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन, स्वागत भाषण और स्मारक व्याख्यान के साथ एक संगीतमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। देशभर के कई प्रख्यात विद्वान और सांस्कृतिक हस्तियां इसमें भाग लेंगी। इस आयोजन को भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, ICICI बैंक, IDBI बैंक, विद्या विहार करियर प्लस  सहित कई संस्थानों का सहयोग प्राप्त है। आयोजकों ने सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

पूर्णिया में 24 अप्रैल से ‘ज्ञान संगम 2026’ का आगाज़, 3 दिवसीय राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक उत्सव में जुटेंगे देशभर के विद्वान

टैग्स