ब्रेकिंग
Bihar News: 100 की स्पीड बनी काल! विधायक से मिलकर लौट रहे थे 5 दोस्त, अरवल में नहर में गिरी कार; 4 की मौतBihar News: क्या फिर दोहराएगा 2018 का इतिहास? राबड़ी आवास विवाद ने बढ़ाई बिहार की सियासी गर्मी; घर के बाहर लाठी लेकर डटे कार्यकर्ताKhan sir case: गार्डों की राइफल, गायब खोखा और लाइसेंस की जांच... खान सर केस में तेजी से बढ़ रही पड़ताल, नोएडा की APS एजेंसी से मांगा गया जवाबBIHAR News: बिहार में ट्रैफिक पुलिस की पोस्टिंग के लिए बने नए नियम, जानिए कौन होगा बाहरसम्राट चौधरी ने अपने मंत्री के घर पर ही चलवा दिया बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखा थाBihar News: 100 की स्पीड बनी काल! विधायक से मिलकर लौट रहे थे 5 दोस्त, अरवल में नहर में गिरी कार; 4 की मौतBihar News: क्या फिर दोहराएगा 2018 का इतिहास? राबड़ी आवास विवाद ने बढ़ाई बिहार की सियासी गर्मी; घर के बाहर लाठी लेकर डटे कार्यकर्ताKhan sir case: गार्डों की राइफल, गायब खोखा और लाइसेंस की जांच... खान सर केस में तेजी से बढ़ रही पड़ताल, नोएडा की APS एजेंसी से मांगा गया जवाबBIHAR News: बिहार में ट्रैफिक पुलिस की पोस्टिंग के लिए बने नए नियम, जानिए कौन होगा बाहरसम्राट चौधरी ने अपने मंत्री के घर पर ही चलवा दिया बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रखा था

बड़े चैनलों में एंकरों का होता है शोषण: पप्पू यादव बोले..जब तक जिंदा रहूंगा, बहन-बेटियों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव महिलाओं पर दिए बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और बड़े चैनलों व नेताओं को लेकर भी उन्होंने बड़ी बात कही है।

बिहार न्यूज
पप्पू यादव की सफाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए अपने बयान पर विवादों में घिर गए हैं। चारों ओर से हो रही आलोचना के बीच उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।


पप्पू यादव ने अपने बचाव में कहा कि पहले भी नेताओं के बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए बयान को भी अलग अर्थ में प्रचारित किया गया था।


सांसद ने यह भी कहा कि उनके परिवार को इस विवाद में घसीटना गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी मां, पत्नी और बेटी को गालियां दी जा रही हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और अपनी बात पर कायम रहेंगे।


अपने बयान को सही ठहराते हुए पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बड़े मीडिया चैनलों के मालिक एंकरों का शोषण करते हैं और कई बड़े नेता भी महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं। उन्होंने अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने भी शोषण की बात कही थी। उन्होंने महिला सिपाहियों को लेकर भी बड़ी बातें कही। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेटियों को नरभंक्षियों से बचाना चाहिए। 


पप्पू यादव ने कहा कि कदम पीछे हटाना आज की तन्हाई है, हमदम बनाए से रास्ते में ज़िंदगी की शाम हो जाए। हर बात कहो, हर राह चलो, दुनिया से डगर हरगिज़ मत मोड़ो। दुनिया तुम्हारे साथ है, दुनिया का तुम पर हाथ है। खौफ़ क्या हो मुझे इन ज़िंदों से, तुम हुस्न-ए-मिज़ाज रखते हो। महिला सिपाहियों का यौन शोषण सिनियर पदाधिकारी और अधिकारी करते हैं।

टैग्स