ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

खान सर हैं पवन सिंह और रौशन आनंद हैं खेसारी लाल! कोचिंग विवाद पर गुरु रहमान का बड़ा बयान

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले और कोचिंग संस्थानों के विवाद के बीच शिक्षक गुरु रहमान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खान सर की तुलना पवन सिंह और रौशन आनंद की तुलना खेसारी लाल से करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

बिहार न्यूज
CM सम्राट चौधरी से कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद कोचिंग जगत का विवाद और गहरा गया है। इस बीच चर्चित शिक्षक गुरु रहमान का बयान सामने आया है, जिसने इस मामले को नई चर्चा दे दी है।


दरअसल, मंगलवार देर शाम कुछ लोगों ने खान सर के कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ की थी। इस दौरान संस्थान के एक गार्ड के साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के बाद खान सर ने प्रतिद्वंद्वी ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों पर हमला कराने का आरोप लगाया था। शुरुआत में उन्होंने गोलीबारी होने का दावा किया, लेकिन बाद में फायरिंग की बात से इनकार कर दिया। वहीं, पटना पुलिस ने भी अब तक की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।


इसी बीच कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने दोनों प्रमुख कोचिंग संचालकों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद छात्रों को लेकर दोनों संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और विवाद बढ़ गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को अपने पक्ष में करने की होड़ ने इस विवाद को जन्म दिया।


गुरु रहमान ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि "खान सर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की तरह हैं, जबकि रौशन आनंद खेसारी लाल यादव की भूमिका में हैं।" उनका कहना था कि जब तक इस तरह की प्रतिस्पर्धा और विवाद जारी रहेंगे, शिक्षा का स्तर प्रभावित होगा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्विता शिक्षा के मूल उद्देश्य को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और छात्रों का हित सुरक्षित रह सके।


गुरु रहमान ने आगे कहा कि खान सर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के अभ्यर्थियों को अपने पक्ष में ले लिया था। इसी के बाद गहमागहमी और मारपीट हुई। मामले को बढ़ा दिखाने के लिए खान सर ने फायरिंग की बात कही, जबकि कोई गोली नहीं चली थी। खान सर की आदत रही है, वह अक्सर स्टूडेंट्स की खरीद-फरोख्त करते रहते हैं। गुरु रहमान ने आगे कहा कि बिहार में सिपाही के कुल 19838 पदों पर ही बहाली थी, जबकि उन्होंने (खान सर ने) 22 हजार अभ्यर्थियों के पास होने का दावा कर दिया। जब पकड़े गए तो गोली चलवाने की बात करने लगे जो कि बिल्कुल गलत है। हां मारपीट की घटना हुई है, लेकिन गोली नहीं चली है।


गुरु रहमान ने कहा कि अगर कोचिंग संस्थान के संचालकों के बीच इसी तरह से मनमानी और स्टूडेंट्स की खरीद-बिक्री चलती रही, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य खराब हो जाएगा। विवाद बहुत लंबे समय से चल रहा है। और जब तक ये लोग अपना नौटंकी नहीं छोड़ेंगा तब तक विवाद चलता रहेगा। इनके नौटंकी का परिणाम है कि ये विवाद चल रहा है। 


गुरु रहमान ने कहा कि कोई बोल रहा है कि हमारे यहां से 12 हजार अभ्यर्थियों ने पुलिस की परीक्षा पास की है तो कोई बोल रहा है कि मेरे यहां से 10 हजार छात्र पास किया है। बाकी जितने भी कोचिंग संस्थान हैं वो कबूतर उड़ा रहे हैं। खान और रौशन आनंद दोनों शिक्षक नहीं है। दोनों शिक्षक के नाम पर कलंक हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि नीट और जेईई के छोटे छोटे मासूम बच्चों को खड़ा करवाके इंकलाब जिंदाबाद करवा रहे हैं। एक तरफ खान सर बोलते हैं कि गोली मेरे आंखों के सामने चली। सुबह सुबह पलट जाते हैं कि गोली नहीं चली गेट खटखटा रहा था। कैसी नौटंकी है मिस्टर खान और रौशन आनंद?


गुरु रहमान ने कहा कि सीनियर एसपी और डीजीपी विनय भईया और सम्राट चौधरी से अनुरोध करता हूं कि रौशन आनंद की गिरफ्तारी हुई है तो खान की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। दोनों की गिरफ्तारी होने के बाद पूछताछ हो और कठोर कार्रवाई की जाए। बताइए एक जगह पर 5 हजार बच्चों का भीड़ लगा रहे, यदि कही भगदड़ मच जाए तो बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन पता नहीं क्यों एडमिनिस्ट्रेशन कुछ नहीं कर रहा है। पवन सिंह हैं खान और खेसारी लाल हैं रौशन आनंद, जब तक ई सब काम ये लोग करता रहेगा शिक्षा का स्तर गिरता रहेगा और बच्चों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ होता रहेगा।