ब्रेकिंग
गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोबिहार में स्व–गणना अभियान को रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े, वैशाली बना नंबर-1गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोबिहार में स्व–गणना अभियान को रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े, वैशाली बना नंबर-1

बिहार में स्व–गणना अभियान को रफ्तार, 20 लाख से अधिक परिवार जुड़े, वैशाली बना नंबर-1

बिहार में 17 अप्रैल से शुरू स्व–गणना अभियान में अब तक 20 लाख से ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं, जिनमें 18.98 लाख परिवार प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। वैशाली, मधुबनी और खगड़िया शीर्ष जिलों में शामिल हैं, जबकि यह अभियान 1 मई तक जारी रहेगा।

बिहार न्यूज
पटना पांचवें स्थान पर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में जनगणना 2027 के तहत चल रहा स्व–गणना अभियान तेजी पकड़ चुका है। 17 अप्रैल से शुरू इस पहल में अब तक 20 लाख से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या ने अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर प्रक्रिया पूरी भी कर ली है। स्व-गणना में वैशाली जिला पहले नंबर है। जबकि मधुबनी दूसरे, खगड़िया तीसरे, भोजपुर चौथे और पटना पांचवें स्थान पर है।


भारत की जनगणना 2027 के तहत राज्य में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व–गणना (Self Enumeration) अभियान को शुरुआती दिनों में ही अभूतपूर्व जनभागीदारी मिल रही है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक कुल 20 लाख 19 हजार 950 परिवार स्व–गणना से जुड़ चुके हैं। इनमें से 18 लाख 98 हजार 139 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 1,21,811 परिवारों ने स्व–गणना की शुरुआत की है।


इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में स्व–गणना को लेकर लोगों में तेजी से जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। विशेष रूप से वैशाली (3,55,447), मधुबनी (3,40,804) और खगड़िया (1,18,120) जैसे जिलों में उल्लेखनीय उत्साह देखा जा रहा है, जो राज्य में शीर्ष स्थान पर हैं।


स्व–गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि व्यापक जागरूकता अभियान के कारण आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक परिवार इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे।


स्व–गणना की यह प्रक्रिया 01 मई 2026 तक जारी रहेगी। इस अवधि में नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से एसई (SE) पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और डिजिटल जनगणना को सफल बनाने में योगदान दे सकते हैं।


इसके बाद 02 मई से 31 मई 2026 तक राज्य में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य प्रारंभ होगा, जिसके तहत प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे। नागरिक स्व–गणना के बाद प्राप्त एसई आईडी प्रगणकों को उपलब्ध कराएं, जिससे डेटा का सही मिलान हो सके और पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सटीक बन सके।

स्व-गणना में टॉप 10 जिले

वैशाली – 3,55,447

मधुबनी – 3,40,804

खगड़िया – 1,18,120

भोजपुर – 1,04,879

पटना – 91,547

गोपालगंज – 85,699

औरंगाबाद – 71,644

पश्चिम चंपारण – 67,460

दरभंगा – 63,102

रोहतास - 52,720

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें