ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

Bihar Mausam: सूबे के इन 6 जिलों में रात 10 बजे तक वज्रपात व बारिश की चेतावनी, लोगों से घर में रहने की अपील

आपदा प्रबंधन विभाग ने अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी और सुपौल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

Bihar Weather Alert, Orange Alert Bihar, अररिया मौसम, कटिहार मौसम, किशनगंज मौसम, पूर्णिया मौसम, मधुबनी मौसम, सुपौल मौसम, वज्रपात चेतावनी, भारी बारिश बिहार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Mausam: बिहार में खराब मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी और सुपौल जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात (आकाशीय बिजली), तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

यह अलर्ट 18 अप्रैल 2026 को रात 10:20 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ सकता है और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें, क्योंकि वज्रपात का खतरा अधिक रहता है।

प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।