ब्रेकिंग
दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल

पूर्णिया में DPRO की दबंगई: CM के कार्यक्रम का पास मांगने पर मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी, धक्का देकर जमीन पर गिराया

PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक

पूर्णिया में DPRO की दबंगई: CM के कार्यक्रम का पास मांगने पर मीडियाकर्मियों से की बदसलूकी, धक्का देकर जमीन पर गिराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा पास मांगने पर जिले के डीपीआरओ यानी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने न सिर्फ मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की बल्कि धक्का देकर एक पत्रकार को जमीन पर गिरा दिया। पत्रकार को जीएमएच में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, शनिवार सुबह करीब 11 बजे काझा कोठी पार्क में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होने वाला था। इस कार्यक्रम के पास के लिए पत्रकार इरफान कामिल ने डीपीआरओ दिलीप सरकार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने उलझने के बजाय गाली गलौज करनी शुरू कर दी।


जब पत्रकार ने डीपीआरओ की बदसलूकी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उन्होंने जेल भेजने की धमकी दी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पत्रकार को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। घायल पत्रकार को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 


इस मामले में पत्रकार इरफान कामिल ने जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि डीपीआरओ के द्वारा पत्रकार के साथ बदसलूकी की जानकारी मिली है। मामले में डीपीआरओ से पूछताछ की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता