ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा

दुर्गा पूजा पर पूर्णिया महापौर ने की स्ट्रीट लाइट की शुरुआत, शहरवासियों को मिला उजाला

पूर्णिया महापौर विभा कुमारी ने दुर्गा पूजा को देखते हुए पूरण देवी मंदिर से लाईन बाजार तक नई स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया। अब श्रद्धालुओं को रात में आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी।

बिहार
स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: दुर्गा पूजा की रौनक को और रोशन करने के लिए महापौर विभा कुमारी ने मां पूरण देवी मंदिर से लेकर कालीबाड़ी चौक तक और पॉलिटेक्निक चौक से रजनी चौक होते हुए लाईन बाजार तक स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ स्विच ऑन कर किया।


स्ट्रीट लाइट जलते ही पूरे इलाके की रौनक बढ़ गई और अब मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। महापौर विभा कुमारी ने मौके पर कहा कि "स्ट्रीट मास्ट लाइट सिर्फ शहर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह आज की सबसे बड़ी जरूरत है। खासकर पर्व के मौके पर इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।"


उन्होंने आगे कहा कि महापौर बनने के बाद से उनकी पहली प्राथमिकता रही है कि हर वार्ड का विकास पारदर्शिता के साथ हो। उन्होंने दावा किया कि इस दिशा में काफी हद तक सफलता मिली है और जो कमियां बाकी हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।


महापौर ने अपने संबोधन में शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि "पूरा नगर निगम मेरा परिवार है, और इस परिवार को अब विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल करने की हमारी कोशिश लगातार जारी है। खास बात यह है कि दूसरे फेज में पूरण देवी मंदिर से चिमनी बाजार तक और पूर्णिया सिटी कालीबाड़ी से फारबिसगंज मोड़ तक स्ट्रीट तिरंगा लाइट लगाने का काम भी जल्द पूरा कर उद्घाटन किया जाएगा।दुर्गा पूजा पर पूर्णिया महापौर ने की स्ट्रीट लाइट की शुरुआत, शहरवासियों को मिला उजालादुर्गा पूजा पर पूर्णिया महापौर ने की स्ट्रीट लाइट की शुरुआत, शहरवासियों को मिला उजाला

टैग्स