ब्रेकिंग
16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्था16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्मानाज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाशसंजय जायसवाल पर आरोप लगाकर फंसे प्रशांत किशोर? मानहानि के केस में कोर्ट में दाखिल किया जवाबबांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्था

बांकीपुर विधायक बनने के बाद एक्शन में प्रशांत किशोर, DGP से मिलकर उठाईं क्षेत्र की 3 बड़ी समस्याएं

बांकीपुर विधायक पद की शपथ लेने के अगले दिन प्रशांत किशोर ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, वेंडरों से कथित वसूली और सूखे नश की समस्या का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की।

बिहार न्यूज
डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर एक्शन में नजर आ रहे हैं। विधायक पद की शपथ लेने के अगले ही दिन वह बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांकीपुर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं को डीजीपी के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की।


डीजीपी से मुलाकात के बाद बाहर निकले प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिसकर्मियों द्वारा वेंडरों से कथित पैसे की वसूली और इलाके में बढ़ते सूखे नशे की समस्या को लेकर डीजीपी से चर्चा की।


बांकीपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर चर्चा

प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना, खासकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान को लेकर डीजीपी से चर्चा की। उनका कहना है कि अगले तीन वर्षों में बांकीपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जाने को लेकर बातचीत हुई है।


वेंडरों से पैसे वसूली की शिकायत

प्रशांत किशोर ने इलाके में अनरेगुलेटेड वेंडिंग सेंटर और पुलिसकर्मियों द्वारा वेंडरों से कथित तौर पर पैसे लिए जाने की शिकायत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर बातचीत की जाएगी।


सूखे नशे की समस्या पर भी चर्चा

बांकीपुर क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के बीच सूखे नशे के इस्तेमाल की शिकायत को लेकर भी प्रशांत किशोर ने डीजीपी से बात की। उन्होंने कहा कि इलाके में इस समस्या को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर की इन तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर डीजीपी विनय कुमार से विस्तार से बातचीत हुई है। अब इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन और सरकार के स्तर पर आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।

टैग्स