ब्रेकिंग
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शन

Pradhan Mantri Aawas Yojana: PM आवास योजना का लिया पैसा...लेकिन घर नहीं बनाया, बिहार के 1.50 लाख लाभार्थियों को सरकार का नोटिस

Pradhan Mantri Aawas Yojana: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 1.50 लाख से ज्यादा लाभार्थिओं को उनके निजी बैंक खातों में आवश्यक राशि जमा होने के बाद भी पक्के मकान नहीं बनाने के लिए नोटिस जारी किया है।

Pradhan Mantri Aawas Yojana
PM आवास योजना का लिया पैसा...लेकिन घर नहीं बनाया
© PM AAWAS YOJNA
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Pradhan Mantri Aawas Yojana: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। राज्य में 1.50 लाख से अधिक लाभार्थी ऐसे हैं जिनके बैंक खातों में आवश्यक राशि जमा हो गई है। आवास योजना की राशि बैंक खाते में जमा होने के बाद भी लाभार्थियों ने मकान को पूरा नहीं कराया है। ऐसे लाभार्थी जिन्होंने पक्का मकान नहीं बनवाया है और न ही काम पूरा कराया है उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।


बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में बताया कि विभाग ने उन 19,495 बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस भी दर्ज किया है, जिन्होंने कई महीने पहले सरकार द्वारा आवास के लिए दी जाने वाली सभी किस्तें मिलने के बाद भी योजना के तहत मकान नहीं बनाए हैं। उन्होंने कहा कि कुल 82,441 लाभार्थियों के खिलाफ व्हाइट नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जरिए लोगों को आगाह किया जा रहा है कि वो अगर विभागीय कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो पक्का मकान बनाने के लिए मिली राशि का सही उपयोग करें।


इसके अलावा 67,733 लाभार्थियों को रेड नोटिस जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण पूरा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि रेड नोटिस के बाद भी अगर लोग आवास का काम पूरा नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किया जाता है। विभाग ने अब तक 19,495 लोगों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस भी दायर किया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता