ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

PPU का तीसरा दीक्षांत समारोह आज, 28 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे राज्यपाल

PATNA: बिहार के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का आज तीसरा दीक्षांत समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्व

PPU का तीसरा दीक्षांत समारोह आज, 28 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे राज्यपाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का आज तीसरा दीक्षांत समारोह पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलाधिपति सह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर करेंगे। इस दौरान राज्यपाल स्नातकोत्तर सत्र 2021-23 के कुल 28 टॉपर्स को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे।


पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इस दीक्षांत समारोह में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो. एसके सिंह दीक्षा भाषण देंगे। कार्यक्रम में सभी सभी विषयों में टॉप 50 छात्रों को ही शामिल होने की अनुमति है, जो ड्रेस कोड में ही समारोह में शामिल हो सकेंगे। कुल 28 टॉपर्स में 21 छात्राएं हैं।


विषयवार टॉपर में बॉटनी में दामिनी स्कंधवासिनी, रसायनशास्त्र में प्रियंका, पर्यावरण विज्ञान में रवि प्रकाश, गणित में आयुष कुमार राय, भौतिकी में राज नंदनी, इलेक्ट्रोनिक्स में मीनाक्षी कुमारी, जूलोजी में खुशबू कुमारी, संगीत में हरी प्रिया, उर्दू में निखत हाशमी, संस्कृत में सोनाक्षी सिन्हा, पाली में वीनीता कुमारी, अंग्रेजी में कोमल श्री, हिंदी में शिवानी छाया, दर्शनशास्त्र में ऋषिकेश कुमार शामिल हैं।


वहीं कामर्स में काजल कुमारी, लोक प्रशासन में नेहा कुमारी, अर्थशास्त्र में अदिति शर्मा, भूगोल में चंद्र प्रभा कुमारी, गृह विज्ञान में साक्षी कुमारी, इतिहास में विशाखा कुमारी, राजनीतिक विज्ञान में मो. नदीम खान, एलएसडब्ल्यू में मेहुल कुमार शर्मा, मनोविज्ञान में खुशबू कुमारी, समाजशास्त्र में अंकिता यादव, एमबीए में मुस्कान कुमारी, एमसीए में अनमोल सागर, एमएससी बायोटेक में राजीव रंजन और एमलिस में निशात फातिमा शामिल हैं।