ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

कंटेनमेंट जोन में तैनात जवान के बंदूक से हुई फायरिंग, एक व्यक्ति हुआ घायल

MUZAFFARPUR : कोरोना कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस जवान की बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई है। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना इल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस जवान की बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई है। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना इलाके की है जहां कंटेनमेंट जोन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मुसहरी थाना इलाके में कंटेनमेंट जोन को लेकर होमगार्ड के जवान की तैनाती की गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान के राइफल से अचानक फायरिंग हो गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। होमगार्ड जवान की राइफल से निकली गोली सड़क के दूसरी तरफ एक बर्तन की दुकान में बैठे शख्स को घायल कर गई। दुकान पर बैठे शख्स की कलाई में गोली लगी जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने होमगार्ड जवानों पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। लोगों का कहना था कि कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस का जवान नशे में धुत था जिसके कारण यह हादसा हुआ। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे मुशहरी थानाध्यक्ष ने इस मामले की जांच का भरोसा दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता