ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, पिस्टल-कारतूस, लाखों कैश और विदेशी शराब बरामद✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦BIHAR NEWS : 'मैं कोई अपराधी हूं... मैं कोई गुंडा हूं ? अनंत सिंह को नीरज कुमार की खुली चुनौती! बोले- अब हमला हुआ तो ‘ मेरा विषैला तीर’ चलेगा ...✦त्योहारों में आधी रात को स्टेशन पर नहीं भटकेंगे यात्री, मोतिहारी पुलिस घर तक पहुंचाएगी सुरक्षित✦BIHAR NEWS : पटना के पास नया शहर बसाने की तैयारी तेज, चौड़े रोड, हॉस्पिटल, कॉलेज, बिजली के साथ मिलेगी यह सुविधाएं...✦पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, पिस्टल-कारतूस, लाखों कैश और विदेशी शराब बरामद✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन

Viral Video: ‘जो तय हुआ है उतना ही देना पड़ेगा..’ दारोगा के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही महिला, थाने में घूसखोरी का वीडियो वायरल

Viral Video: बिहार के मोतिहारी में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस वाले के सामने हाथ जोडकर गिड़गिड़ाती नजर आ रही है.

Viral Video
घूसखोरी का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: बिहार के पुलिस महकमें में घूसखोरी का मामला कोई नया नहीं है। अक्सर इस तरह के मामले सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस महकमें में घूसखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। ऐसा ही एक मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां थाने में घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, मोतिहारी एसपी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी सख्ती के साथ काम कर रहे हैं लेकिन लेकिन कुछ पुलिस वालों ने नहीं सुधरने की कसम खा रखी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक दारोगा महिला से रिश्वत लेते नजर आ रहा है। महिला हाथ जोडकर गिड़गिड़ाती दिख रही है।


वायरल वीडियो में महिला कहती है कि उसके पास सिर्फ पांच हजार रुपए ही हैं लेकिन दारोगा कहता है कि पांच हजार से काम नहीं चलेगा। 10 हजार का बात हुआ था उतना ही देना पड़ेगा। महिला की मिन्नतों के बाद दारोगा पांच हजार रुपए ले लेता है और कहता है कि बाकी का पांच हजार जल्दी से लाकर दे दो। महिला बाकी के पांच हजार रुपए घर से लाकर देने का वादा करती है।


वायरल हो रहे वीडियो में दारोगा कहता है कि इसमे इंस्पेक्टर साहब का भी हिस्सा है। महिला और दारोगा के बीच हो रही डील का वहां मौजूद किसी शख्स ने चोरी से वीडियो बना लिया है और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि जिले के पुलिस कप्तान इसपर क्या एक्शन लेते हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी