ब्रेकिंग
Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Bihar News : 40 KM की रफ्तार और 'चौताला चाल' का जादू... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में दौड़ेगा रांची एक्सप्रेस, बुलेट-तूफान को देगा टक्कर✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में

हाय रे सरकार.. इस मां की हाय से तो डरते ! PMCH की बदहाली ने बच्चे की जान ली.. मंत्री मंगल पांडे ने शिकायत सुनते ही फोन काट दिया

PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल पीएमसीएच में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां पर इलाज के अभाव में 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई है. स्थिति यह हो गई है कि हॉस्पिटल

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल पीएमसीएच में बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां पर इलाज के अभाव में 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई है. स्थिति यह हो गई है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने पहले तो बच्चों की जान तक नहीं बचाई. जब उसकी जान चली गई तो वह शव देने के लिए पैसा मांगने लगा. 

देखिये वीडियो :


मंत्री मंगल पांडेय ने काट दिया कॉल

बच्चों के परिजनों ने बताया कि इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर उनलोगों ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को कॉल किया, लेकिन शिकायत सुनते ही मंत्री साहब ने कॉल को काट दिया. इसके अलावे परिजनों ने मंत्री प्रमोद कुमार को मदद के लिए कॉल किया तो मदद को भरोसा दिया, लेकिन बच्चों की जान चली गई, लेकिन मदद करने के लिए कोई उनका आदमी नहीं पहुंचा. फिर परिजन ने बीजेपी नेता आरके सिन्हा को कॉल किया और बताया कि ब्लड की जरूरत है. उनके पीए से बात हुआ लेकिन मदद मिलने के बदले लॉकडाउन का हवाला देकर पीए ने कॉल काट दिया. सभी ने मदद नहीं की. 


हाय रे सरकार.. इस मां की हाय से तो डरते ! PMCH की बदहाली ने बच्चे की जान ली.. मंत्री मंगल पांडे ने शिकायत सुनते ही फोन काट दिया


सीनियर डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने

परिजनों ने बताया कि बच्चों को देखने के लिए डॉक्टर तक नहीं आते हैं. डॉक्टरों को मिलवाने के लिए स्टाफ पैसा मांगते हैं. इलाज सही से नहीं हुआ जिसके कारण बच्चों की मौत हुई. परिजनों का गंभीर आरोप है कि बच्चे जब भर्ती थे तो कोई सीनियर डॉक्टर देखने तक नहीं आया. जब बच्चों की मौत हुई तो कई सीनियर डॉक्टर आए. 

हाय रे सरकार.. इस मां की हाय से तो डरते ! PMCH की बदहाली ने बच्चे की जान ली.. मंत्री मंगल पांडे ने शिकायत सुनते ही फोन काट दिया


सिर्फ बच्चों का इलाज तो कर देते

एक बच्चे के परिजन ने कहा कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सिर्फ एक दिन दवा मिला. बाकी दवा बाजार से खरीदकर लाना पड़ा. हम बाजार से दवा ला रहे थे, लेकिन इन डॉक्टरों ने बच्चों को जान तक नहीं बचा पाए. तीनों के परिजन बिहार के अलग-अलग जिलों से इलाज कराने के लिए आए थे.


एक बच्चा मर गया तो दूसरे को दिखाने के लिए मांगा पैसा

नालंदा जिले के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. 26 अप्रैल को हॉस्पिटल को भर्ती कराया था. एक बच्चे की आज मौत हो गई. लेकिन दूसरा बच्चा भर्ती है. उस बच्चे को दिखाने के लिए स्टाफ पैसा मांग रहे हैं. 


बच्चे की मां से मांगा पैसा

गोपालगंज की रहने वाली महिला के बच्चे की जब मौत हुई तो उसने एंबुलेंस की मांग की लेकिन उसको एंबुलेंस नहीं मिला और पैसा मांगा गया. महिला ने बच्चे को गंगा किनारे ही अंतिम संस्कार कर दिया. वह घर जाना चाह रही है. लेकिन इसके पास पैसा नहीं है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता