ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश के बीच कल होगी बातचीत, लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर होगी चर्चा

PATNA : कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में यह आंकड़ा लगभग 6500 पहुंच गया है. इसके साथ ही इंडिया में 200 लो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में यह आंकड़ा लगभग 6500 पहुंच गया है. इसके साथ ही इंडिया में 200 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अब लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की जा रही है. कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के सवाल पर चर्चा करेंगे. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील पर चर्चा करेंगे. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली चर्चा में इस बात पर कोई फैसला लिया जा सकता है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिनों के लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल को पूरी हो रही है. बिहार में भी पिछले कुछ दिनों में लगातार मामले बढ़े हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम नीतीश भी इस अपील का समर्थन कर सकते हैं. 


इंडिया में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये लागू लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाया जाए. बता दें कि पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जायेगा.



टैग्स