ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान

PM Awas Yojana: बिहार में पीएम आवास योजना में वसूली का खेल! ऑनलाइन 12 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला लाभ; स्क्रीनशॉट वायरल

Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार धांधली की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है,

PM Awas Yojana:
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम वसूली का खेल चल रहा है। राज्य के अलग अलग जिलों से लगातार धांधली की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां 12 हजार रुपए घूस देने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिला। अब घूसखोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।


दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मामले थम नहीं रहे हैं। सीवान के भगवानपुर हाट के शंकरपुर पंचायत के विकास कुमार ने आवास सहायक सुनील कुमार पर 12 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। विकास ने पे फोन से भेजे गए पैसे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किया है।  


इससे पहले भी इसी पंचायत में सुनील कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह लाभुकों से पैसे मांगते सुना गया था। उस मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई और ना ही कोई कार्रवाई अबतक हो सकी है। उधर, सहसराव पंचायत के मुखिया राजेश्वर साह ने भी आवास चयन में मनमानी की शिकायत डीएम से की है। 


मुखिया ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है हालांकि वरीय अधिकारियों द्वारा आवास सहायकों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इससे इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। लाभुकों से पैसे वसूलने और धमकाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।