ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

आज से खुल गए पटना के सभी पार्क, जू में जाने के लिए गाइडलाइन जान लीजिए

PATNA : राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू के साथ-साथ सभी पार्क आज से खोल दिए गए हैं। पटना जू सुबह 5:30 बजे से खुल चुका है और यह 10:30 बजे तक खुला रहेगा। इसक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू के साथ-साथ सभी पार्क आज से खोल दिए गए हैं। पटना जू सुबह 5:30 बजे से खुल चुका है और यह 10:30 बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावे पटना के सभी पार्क मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सुबह 5:30 बजे से 10 बजे तक और सामान्य लोगों के लिए दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। 


पटना जू और राजधानी के सभी पार्क दोपहर में बंद रहेंगे हालांकि पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में जानवरों वाले इलाके में लोगों के जाने पर रोक जारी रहेगी। पटना जू में आने वाले लोग केवल उद्यान वाले इलाके में ही सर कर पाएंगे। इस दौरान टिकट काउंटर भी खुला रहेगा। 


सरकार ने पटना जू और पार्क में आने वाले लोगों के लिए जो गाइडलाइन जारी की है वह इस तरह है। 


खांसी जुकाम और बुखार होने पर जू या पार्क में इंट्री नहीं मिलेगी


मास्क पहनना अनिवार्य होगा अगर भूल गए हैं तो काउंटर पर इसे खरीद पाएंगे। 


जू और पार्क में प्रवेश करने वाले लोगों की फॉर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उनका बॉडी टेंपरेचर देखा जाएगा।


टहलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।


बैरिकेडिंग सहित अन्य सतहों को छूने पर रोक रहेगी। 


यहां वहां थूकने की भी इजाजत नहीं होगी।




टैग्स