ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

पटना जू में भी छठ पूजा का होगा आयोजन, कोरोना से बचाव का भी होगा इंतजाम

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में भी तैयारियां बहुत जोरों पर चल रहीं हैं. जू के झील की साफ़-सफाई की जा रही है. झील के कुछ हिस्सों को छोड़कर

पटना जू में भी छठ पूजा का होगा आयोजन, कोरोना से बचाव का भी होगा इंतजाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में भी तैयारियां बहुत जोरों पर चल रहीं हैं. जू के झील की साफ़-सफाई की जा रही है. झील के कुछ हिस्सों को छोड़कर चारों ओर बांस और बल्ले से बैरिकेडिंग की जा रही है. झील के किनारे और बैरिकेडिंग के बीच की दूरी लगभग 10-12 फीट की होगी. बैरिकेडिंग के पास लगभग साढ़े तीन से चार फीट की गहराई है. 


जू प्रबंधन का कहना है कि जिस तेजी से काम चल रहा है,उससे ऐसा लग रहा है खरना तक काम पूरा हो जाएगा. झील के जिस हिस्से में बैरिकेडिंग की गई है, लोगों को वहीं से झील में उतरने की अनुमति होगी. झील के चारों ओर ट्यूब और हैलोजन लाइट से रोशनी की व्यवस्था रहेगी. झील में उतरने के लिए कुछ जगहों पर मिट्टी को काटकर सीढिय़ां बनाई जा रही है ताकि लोगों को झील में उतरने में परेशानी ना हो. 


झील के किनारे जंगल वाले क्षेत्र को बल्ला लगाकर कपड़ों से घेर दिया जाएगा ताकि देखने में सुंदर लगे. इसके लिए पाथ-वे के किनारे बल्ले लगा दिए गए हैं. झील के पास शौचालय और चेजिंग रूम का भी निर्माण किया जाएगा. झील के किनारे बैरिकेडिंग लगाई जाने वाली हिस्से में झाड़ी और जंगल को साफ किया जा रहा है ताकि लोगों को झील में उतरने में आसानी हो.  लोगों की सहायता के लिए छठ पूजा के दिन 200-250 वालंटियर की तैनाती की जाएगी. 

टैग्स