ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट कैंपस में शनिवार को सुतली बम धमाके से हड़कंप मच गया। तेज आवाज के बाद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट कैंपस में शनिवार को सुतली बम से धमाका होने की घटना सामने आई है। धमाके की तेज आवाज से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास की स्थिति की जानकारी ली और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।



टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, मौके पर FSL की टीम भी पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि सुतली बम कैंपस में कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका।



पीरबहोर थाने के SHO राजकुमार सिंह के अनुसार, शनिवार को करीब 12 बजे अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल की ओर से कुछ शरारती तत्वों ने पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम फेंका। इसके बाद तेज आवाज के साथ धमाका हुआ।



पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि सुतली बम फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य बिंदुओं की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता