ब्रेकिंग
7 मई का ट्रैफिक प्लान देखिये: पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई मार्ग बंद, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक परिचालन पर रोकBihar News: भ्रष्ट D.S.R का विवादों से गहरा नाता ! रोक सूची वाली जमीन की रजिस्ट्री करने के आरोप, 2024 में बेतिया से सुपौल किया गया था ट्रांसफरBihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई का ट्रैफिक प्लान देखिये: पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई मार्ग बंद, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक परिचालन पर रोकBihar News: भ्रष्ट D.S.R का विवादों से गहरा नाता ! रोक सूची वाली जमीन की रजिस्ट्री करने के आरोप, 2024 में बेतिया से सुपौल किया गया था ट्रांसफरBihar Weather: पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, दोपहर 1:55 तक के लिए जारी हुआ अलर्ट विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’

7 मई का ट्रैफिक प्लान देखिये: पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई मार्ग बंद, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक परिचालन पर रोक

पटना में 7 मई को गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। आम लोगों के लिए विशेष गेट निर्धारित किए गए

बिहार न्यूज
PM मोदी भी आ रहे पटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
9 मिनट

Patna: 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन  को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल एम्बुलेंस, शव वाहन, आमंत्रित अतिथि और पास धारक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।


 07.05.2026 को गाँधी मैदान, पटना में मंत्रीगण के शपथ-ग्रहण समारोह के अवसर पर जन-सुविधा, सुरक्षा एवं लोकहित के दृष्टिकोण से सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, पटना द्वारा वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत ट्रैफिक प्लान का निर्धारण किया गया है। 


सभी हितधारकों से अपील है कि कृपया इस यातायात प्लान का अनुपालन करें। आम जनता का गाँधी मैदान में प्रवेश गेट सं. 5,6,7,8,9 एवं 10 से तथा मीडिया का प्रवेश गेट सं. 11 से होगा। आवश्यकतानुसार किसी भी प्रकार की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल 112 पर दी जा सकती है।


दिनांक-07.05.2026 को गाँधी मैदान, पटना में माननीय मंत्री, विहार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम को देखते हुए मान‌नीय प्रधानमंत्री भारत के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर यातायात को सुगम संचालन / नियंत्रण हेतु (अग्निशमन / एम्बुलेन्स / मरीजों के वाहन / शव वाहन / आमंत्रित अतिथि / पास धारक को छोड़कर) प्रातः 08:00 बजे पूर्वा० से 03:00 अप० / कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु यातायात प्लान निम्नवत हैः- 

1. डुमरा टी०ओ०पी० (शेखपुरा मोड) से हवाई अड्डा की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

2. हवाई अड्डा गोलम्बर से पूरव पटेल गोलम्बर तक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

3. राजेन्द्र चौक से पटेल गोलम्बर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

4. पटेल गोलम्बर से हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन, आर० ब्लॉक उपर, आयकर गोलम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

5. चितकोहरा गोलम्बर से उत्तर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

6. गर्दनीबाग आर०ओ०बी०/ आर०ब्लॉक आर०ओ०बी० के उत्तर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

7. जी०पी०ओ० गोलम्बर उपर से पश्चिम की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

8. बेली रोड पर बेली बोरिंग रोड क्रॉसिंग से पूरब दोनों पलैंक पर एवं किदवईपुरी से आयकर गोलम्बर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

9. आर० ब्लॉक नीचे / दरोगा राय पथ से वीरचंद पटेल पथ एवं अदालतगंज पूर्वी छोर से वीरचंद पटेल पथ पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

10. आयकर गोलम्बर से डाकबंगला, स्वामीनंदन तिराहा, जे०पी० गोलम्बर, रामगुलाम चौक, वाकरगंज, कारगिल चौक, चिल्ड्रेन पार्क तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

11. भ‌ट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा।

12. पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

13. जी०पी०ओ० उपर/ नीचे से कोतवाली की ओर एवं पुलिस लाईन तिराहा से कोतवाली की ओर युद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

14. डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा।

15. न्यू डाकबंगला से एस०पी० वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

16. जे०पी० गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल अथवा पी०एम०सी०एच०, पटना व अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुँचा जायेगा। इस मार्ग पर सामान्य आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

17. पुलिस लाईन तिराहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

18. रामगुलाम चौक से पश्चिम, जे०पी० गोलम्बर की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित

रहेगा।

19. जे०पी० गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक एवं डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलम्बर तक के मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला / खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा।

20. बुद्धमार्ग से पूरब छज्जूबाग टी०एन० बनर्जी पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

21. नवीन पुलिस केन्द्र गेट नं0-01 से बैंक रोड आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

22. रामगुलाम चौक से दक्षिण एक्जीविशन रोड में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला / खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा।

23. जिलाधिकारी आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाईन तिराहा तक के मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला/खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा।

24. गांधी मैदान के बाहर चारों तरफ सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन / ठेला/खोमचा आदि की पार्किंग वर्जित रहेगा।

25. गांधी मैदान के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन ठेला/खोमचा आदि का प्रवेश वर्जित रहेगा।

26. ठाकुरबाड़ी मोड़ / बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

27. IMA हॉल / होटल पनास / ट्वीन टावर / मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर भी किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

28. अशोक राजपथ में जामुन गली मोड़ से पश्चिम (कारगिल चौक) की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

29. बुद्धमार्ग में कोतवाली "टी" से पुलिस लाईन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के आवागमन हेतु बन्द रहेंगे।

30. गाँधी मैदान क्षेत्र में स्थित कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी जे०पी० गंगा पथ / अशोक राजपथ में डबल डेकर ब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग कर सकते हैं।

31. कृष्णा घाट से पश्चिम गंगापथ के दोनों पलैंक पर दीघा गोलम्बर तक (कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों को छोड़कर) वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा।

32. एयरपोर्ट जाने वाले यात्री यथासंभव जगदेव पथ का प्रयोग कर सकते हैं।

33. माननीय प्रधानमंत्री भारत एवं सुरक्षा मानक के अनुसार अतिविशिष्ट (VVIP) का कारकेड गाँधी मैदान गेट नं0-01 से प्रवेश होगा।

34. गाँधी मैदान गेट नं0-12 से शपथ ग्रहण हेतु भावी माननीय मंत्रीगण एवं अन्य मंचासीन पास धारक के वाहनों का प्रवेश होगा एवं निर्धारित स्थल पर पार्क होगा।

35. अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों (कार्यक्रम के एक घंटा पूर्व) का प्रवेश गाँधी मैदान गेट नं0-04 से होगा, एवं गाँधी मैदान के अंदर गेट नं0-04 के सामने खाली स्थान पर कतारबद्ध तरीके से पार्किंग कराया जायेगा। पार्किंग दीर्धा भर जाने की स्थिति में वैकल्पिक पार्किंग के रूप में ज्ञान भवन / ए०एन० सिन्हा इन्स्टीच्यूट / मगध महिला कॉलेज के पार्किंग परिसर में पार्किंग कराया जाएगा।

36. उक्त कार्यक्रम में शामिल होने हेतु कृष्णाघाट अशोक राजपथ से आने वालों का प्रवेश गाँधी मैदान गेट नं0-07/08/09 एवं 10 से कराया जायेगा।

37. गाँधी मैदान गेट नं0-11 से मिडिया कर्मी के वाहनों का प्रवेश होगा एवं गाँधी मैदान के अंदर गेट नं0-11 के सामने खाली स्थान पर कतारबद्ध तरीके से पार्किंग कराया जायेगा।


नोट :- आमजनों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम के अवसर पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। साथ ही अपील है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रीगण फ्लाईट उड़ान भरने के तीन घंटा पूर्व गंतव्य स्थल पर पहुँचें, ताकि असुविधा न हो। वाहनों की पार्किंग व्यवस्थाः JP गंगापथ (दीघा गोलंबर से कंगन घाट तक) यहां बस और चार पहिया वाहन लगा सकते हैं। वही कृष्णाघाट से पुराने अशोक राजपथ (डबल डेकर ब्रिज/PMCH से कारगिल चौक) एवं पटना कॉलेज / पटना साइंस कॉलेज में गाड़ी पार्क कर सकते हैं।

1. उक्त अवसर पर चिकित्सीय व आकस्मिकता से निपटने के लिए गांधी मैदान के प्रत्येक बडे गेट पर चिकित्सक स्टॉफ, जीवन रक्षक दवाओं व एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस का मुवमेंट PMCH, NMCH एवं IGIMS, पटना मुवमेंट किया जा सके।

2. इसके अलावे गांधी मैदान क्षेत्र के आसपास अवस्थित निजी हॉस्पीटल तारा हॉस्पीटल एवं रूवन हॉस्पीटल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

3. PMCH, पटना जाने का रूटः- गांधी मैदान गेट नं0-05 चिल्ड्रेन पार्क होते हुए आयुक्त कार्यालय के सामने मोड से दाहिने जे०पी० गंगा पथ से होगा।

4. तारा हॉस्पीटल (बैंक रोड) जाने का रूटः गांधी मैदान गेट नं0-04 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए एस०बी०आई० बैंक के सामने से विस्कोमान मोड से बैंक रोड होते हुए होगा।

5. रूवन हॉस्पीटल, पटना जाने को रूटः- गांधी मैदान गेट नं0-10 से रामगुलाम चौक एक्जीवीशन रोड होते हुए होगा।

6. NMCH, पटना जाने का रूटः- गांधी मैदान गेट नं0-10 से रामगुलाम चौक एक्जीविशन रोड होते हुए होगा।

7. IGIMS, पटना जाने का रूट- गांधी मैदान गेट नं0-10 से जे०पी० गोलम्बर से स्वामीनन्दन तिराहा से डाकबंगला चौराहा से नेहरू पथ (बेली रोड) होते हुए होगा।

टैग्स

संबंधित खबरें