ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे

Patna News: पटना में थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; 15 लोगों का रेस्क्यू

Patna News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक थर्मोकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। दमकल की 9 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां शुक्रवार को एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर अफरा तफरी मच गई और वहां काम कर रहे लोग जान बचाकर इधर- उधर भागने लगे। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है। 


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से ही दिख रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने खुद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल था। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकर की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की तो खबर नहीं है लेकिन फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है। लाखों रूपए की क्षति का अनुमान है हालांकि फिलहाल इसका आकलन नहीं किया गया है। फिलहाल हालात काबू में हैं। इस दौरान 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता