ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना SSP को लेकर विधानसभा में गुंजा मामला, कांग्रेस विधायक का आरोप.. महादलित परिवार पर कहर ढाने वाले थानेदार पर चुप हैं उपेंद्र शर्मा

PATNA : बिहार विधानसभा में आज पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस विधायक ने जबरदस्त तरीके से आवाज उठाई है. कांग्रेस विधायक के सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि

पटना SSP को लेकर विधानसभा में गुंजा मामला, कांग्रेस विधायक का आरोप.. महादलित परिवार पर कहर ढाने वाले थानेदार पर चुप हैं उपेंद्र शर्मा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेस विधायक ने जबरदस्त तरीके से आवाज उठाई है. कांग्रेस विधायक के सिद्धार्थ ने आरोप लगाया है कि महादलित परिवार पर जुल्म ढाने वाले पटना के एक थानेदार पर एक्शन लेने के बजाय एसएसपी उपेंद्र शर्मा चुप्पी साधे बैठे हैं. दरअसल कांग्रेस विधायक ने यह मामला आज विधानसभा के सुनने काल में उठाया. 


दरअसल ये पूरा मामला राजधानी पटना के बिक्रम थाना से जुड़ा है. कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ ने बिक्रम थानाध्यक्ष ऋतुराज पर  महादलित परिवार पर जुल्म ढाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. बीते दिन धरना पर बैठे एमएलए सिद्धार्थ ने कहा था कि बिक्रम थानाध्यक्ष ऋतुराज आम लोगों की नहीं सुनते और उनपर अत्याचार करते हैं.


कल ही विधायक सिद्धार्थ ने इस बात को सदन में उठाने की बात कही थी. काफी देर तक विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे. इस दौरान आम लोगों ने थानाध्यक्ष के ऊपर बालू और शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ होने का गंभीर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि बिक्रम थाना परिसर दलालों का अड्डा बन गया है.

 


आपको बताते चलें की ये पहला मौका नहीं है जब थानेदार ऋतुराज के ऊपर सवाल उठा हो हाल में ही एक विडियो वायरल हुआ था. जहाँ बिक्रम थानाध्यक्ष ने कथित रूप से चोरी की घटना की शिकायत दर्ज करने आए बिक्रम के रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी को घंटों थाने में बिठाकर रखा और उनके साथ बदसलूकी की थी. 


वहीं बीते साल 7 जून 2020 को एक लड़की के गायब होने की शिकायत परिजनों ने बिक्रम थाने में दर्ज करायी थी. इसी केस के मामले में पीड़िता के भाई ने जब थानेदार से बातचीत की. थानेदार ने उल्टे लड़की के भाई को ही मां-बहन की हजारों गालियां दी थी. इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद भी पटना पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने थानेदार ऋतुराज सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं की थी. 


वहीं जब ऋतुराज अरवल ज़िले के कलेर थाने में पोस्टेड थे. तब उनपर हाजत में एक व्यक्ति को बुरी तरह पिटकर अधमरा करने का आरोप लगा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने को आग के हवाले कर दिया था.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें