ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

पटना के अटलपथ पर बड़ा हादसा: रोड क्रॉस कर रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पटना के अटल पथ पर सड़क पार करते समय स्कॉर्पियो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका मनोरमा देवी इंद्रपुरी में बेटे के साथ रहती थीं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिहार
रफ्तार ने ले ली जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ की है। महिला महेश नगर के पास रोड क्रॉस कर रही थी, तभी स्कार्पियो ने महिला को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक मौके से फरार हो गया। 


मृतका की पहचान मनोरमा देवी के रुप में हुई है, जो घरों में काम करती थी। मनोरमा देवी इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से गया की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर स्कॉर्पियों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मृतका 25 साल के बेटे के साथ इंद्रपुरी में रहती थी और चौका बर्तन कर गुजारा करती थी। पति ने उसे बेटे के जन्म के बाद ही छोड़ दिया था। जिसके बाद से वो बेटे की परवरिश के लिए गया से पटना आ गयी और यहां दूसरों के घर में काम कर घर चलाती थी। उसका बेटे दीपक केबल ऑपरेटर का काम करता है।


 बुधवार की शाम 6 बजे की यह घटना है, जब यह हादसा हुआ तब बेटे को भी इसकी खबर नहीं थी। वह घर पर अपनी मां का इंतजार कर रहा था। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो अटल पथ की ओर रवाना हुआ। मां की लाश को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां की दर्दनाक मौत से दीपक काफी सदमें में है।

REPORT-SURAJ-PATNA

टैग्स