ब्रेकिंग
Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦Bihar Train News: छठ मनाकर काम पर लौट रहे हैं तो सावधान! राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों लेट, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य

पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

पटना पुलिस ने महाकाल गैंग के 2 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किया है। बिहटा-मनेर क्षेत्र में हुई कार्रवाई से गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अपराधियों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का सफाया कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


पटना जिले में सक्रिय महाकाल गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यह गैंग लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई और कारतूसों के व्यापार में शामिल था। इसके अलावा, गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने का काम कर रहे थे।


गुप्त सूचना से हुई कार्रवाई

25 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि बिहटा और मनेर थाना क्षेत्र में यह गैंग सक्रिय है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में DIU के सदस्य, बिहटा और IIT अमहारा थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी शामिल थे। छापेमारी में पुलिस ने गैंग के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। हरेराम सिंह (57 वर्ष), पिता-स्व० रामकृपाल सिंह, निवासी-घोड़ाटाप, थाना-बिहटा और विनीत कुमार (25 वर्ष), पिता-भूखन सिंह, निवासी-घोड़ाटाप, थाना-बिहटा को अरेस्ट किया गया है।


पुलिस की बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस जब्त किए।

राइफल – 2

राइफल जैसा गन – 1

रिवॉल्वर – 1

जिंदा कारतूस – 340 (विभिन्न बोर के)

नकद राशि – ₹5,07,400

मोबाइल – 3

अन्य सामान (सिलिंग, बट कभर)


गैंग का नेटवर्क

महाकाल गैंग में कुल छह सदस्य सक्रिय बताए जाते हैं। इनमें सोनू कुमार, सुमित कुमार, निरंजन कुमार और अभिषेक कुमार के नाम भी शामिल हैं।  गौरतलब है कि सोनू और सुमित कुमार पहले ही 80 कारतूस के साथ पकड़े जा चुके हैं और उन्हें जुलाई 2025 में जेल भेजा गया था।


मामला दर्ज

गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बिहटा थाना कांड संख्‍या-674/25 के तहत शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार विनीत कुमार पहले भी बिहटा थाना कांड संख्‍या-311/23 में नामजद था। उस मामले में उस पर डकैती की योजना और अवैध हथियार रखने का आरोप लगा था।

पटना से सूरज की रिपोर्ट