ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

Patna News: पटना के बड़े अस्पताल में महिला की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में एक महिला मरीज की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में एक महिला मरीज की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। महिला की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक महिला मरीज को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। 


वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण हुई है। महिला की मौत के तुरंत बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से कहासुनी और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि जवाब देने के बजाय कुछ डॉक्टरों ने परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे मामला और अधिक बिगड़ गया।


इस पूरी घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग अपनी जांच या इलाज छोड़कर अस्पताल से बाहर निकलते दिखे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाह और आक्रामक डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों। यह घटना शनिवार की है।