PATNA: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में दीप प्रज्वलन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक और डॉ. स्वाति ने फिजियोथेरेपी के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 650 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि यहां प्रतिदिन मरीजों की जांच और उपचार निःशुल्क किया जाता है, जिससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, मॉडल और पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण सहित विभिन्न जागरूकता आधारित प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश, एकेडमिक डायरेक्टर श्री नितीश कुमार, डॉ. जेबा नसीरीन, डॉ. आदित्य, डॉ. अमरेश, डॉ. कृति, डॉ. विकास, डॉ. निधि और डॉ. अनिंदिता समेत संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





