ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar Weather: होली में गर्मी दिखाएगी तेवर, बिहार में अगले 3 दिनों तक पारा बढ़ने की आशंका

Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वालों दिनों में पारा और बढ़ेगा।

Bihar Weather
होली में गर्मी दिखाएगी तेवर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में होली से पहले तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे पारा बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम के पूरी तरह शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से पूरे राज्य के उच्चतम तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। खासतौर पर राजधानी पटना का उच्चतम तापमान होली 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बिहार में लू की संभावना न के बराबर है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक ऊपर पहुंच सकता है। जिससे वातावरण में बेचैनी महसूस हो सकती है। आईमडी के अनुसार पटना में अभी उच्चतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। अगले दो-तीन दिन में यह पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक तक पहुंच सकता है। सबसे अधिक चिंता रात के तापमान को लेकर है, यह पारा सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक संभव है।


पटना में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। हालांकि 16 मार्च से कुछ राहत मिल सकती है। इस दिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका है। आइएमडी के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में कुछ जगहों खासतौर पर पूरे दक्षिण बिहार के इलाके में दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। 


राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। बुधवार को राज्य में कुछ जगहों पर उच्चतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में खासतौर पर दक्षिण बिहार में गर्मी महसूस होने लगी है। इधर, राज्य में तापमान बढ़ने की गति लगातार बढ़ रही है। राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस खगड़िया रहा। वहीं शेखपुरा में उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में 35.2, बांका में 35.5, मुंगेर में 35.1, बक्सर में 35.1, और डेहरी में 35 डिग्री उच्चतम तापमान रहा। इसके अलावा पटना में उच्चतम तापमान 34, मधुबनी में 34.6, पूर्वी चंपारण, जमुई व वैशाली में 34 और बेगूसराय में उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता