ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

भारतनाट्यम में बिहार की तृषा भट्टाचार्य को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, राज्य का बढ़ाया मान

बिहार की प्रतिभाशाली भारतनाट्यम छात्रा तृषा भट्टाचार्य का चयन संस्कृति मंत्रालय की “कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप 2025-26” के लिए हुआ है। वह इस श्रेणी में राज्य से चयनित एकमात्र प्रतिभागी हैं।

बिहार न्यूज
बिहार के लिए गर्व की बात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में बिहार के लिए गर्व की बात है कि भारतनाट्यम की प्रतिभाशाली छात्रा तृषा भट्टाचार्य का चयन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिष्ठित “कल्चरल टैलेंट सर्च स्कॉलरशिप स्कीम (2025-26)” के लिए किया गया है। यह चयन रीजनल सेलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है।


तृषा भट्टाचार्य प्रख्यात गुरु सुदीपा बोस के मार्गदर्शन में भारतनाट्यम का प्रशिक्षण ले रही हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ वह बिहार से भारतनाट्यम श्रेणी में चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी बनी हैं, जो राज्य के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धित है। 


यह छात्रवृत्ति भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु दी जाती है, जो कला के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए समर्पित हैं। तृषा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और गुरुजनों को गर्व है, बल्कि पूरे बिहार के कला जगत में खुशी की लहर है।


तृषा भट्टाचार्य वर्तमान में नोट्रे डेम एकेडमी की कक्षा आठ की छात्रा है । तृषा की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और राज्य में शास्त्रीय नृत्य के प्रति रुचि को और बढ़ावा देगी।

भारतनाट्यम में बिहार की तृषा भट्टाचार्य को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, राज्य का बढ़ाया मानभारतनाट्यम में बिहार की तृषा भट्टाचार्य को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, राज्य का बढ़ाया मानभारतनाट्यम में बिहार की तृषा भट्टाचार्य को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, राज्य का बढ़ाया मानभारतनाट्यम में बिहार की तृषा भट्टाचार्य को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, राज्य का बढ़ाया मान

टैग्स