ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

युवाओं की चिंता करने के बजाय मुख्यमंत्री और मंत्री बना रहे रील, TRE-4 को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा को लेकर चल रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन पर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने युवाओं पर लाठीचार्ज और भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी और अन्याय के आरोप लगाए।

बिहार न्यूज
एनडीए पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)TRE-4 परीक्षा और शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले करीब दो महीनों से पटना में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। पटना के जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला और बेली रोड तक कई बार प्रदर्शन हुए लेकिन, अभी तक TRE-4 को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार कर कई लोगों को जेल भेज दिया गया। इस मामले पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं के साथ एनडीए की सरकार अन्याय और विश्वासघात कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है? तेजस्वी ने कहा कि यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है। अन्यथा हमने अपने केवल 𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄--𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।


तेजस्वी ने कहा कि साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4  की वैकेंसी नहीं आई,  टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। NDA का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।