PATNA: बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में चर्चा में रहे पूर्व मंत्री और राजद नेता शिवचंद्र राम से बुधवार को पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह ने मुलाकात की। अस्पताल में भर्ती शिवचंद्र राम का हालचाल जानने पहुंचे सुनील सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाई और गुलदस्ता भेंट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वही भाई वीरेंद्र भी हॉर्लिक्स का डिब्बा लेकर अस्पताल में एडमिट शिवचंद्र राम से मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद शिवचंद्र राम ने नाराजगी जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इस दौरान वो मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोये थे, कहा था कि उनके खिलाफ वादाखिलाफी हुआ। हालांकि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी और राजद में बने रहने की बात कही थी।
बाद में पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद उनकी नाराजगी दूर हुई। इसके बाद संगठन में माहौल सामान्य हो गया। इसी क्रम में एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह का उनसे मिलना राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुनील सिंह ने शिवचंद्र राम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, जबकि शिवचंद्र राम ने भी उन्हें आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। राजद नेताओं की इस मुलाकात को पार्टी के भीतर एकजुटता और आपसी समन्वय के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
क्या हुआ था 8 जून को?
दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद सहित पार्टी के तमाम पदों से 08 जून को इस्तीफा दे दिया था। बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC) में टिकट नहीं मिलने और उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज़ होकर शिवचंद्र राम ने यह बड़ा कदम उठाया था। आरजेडी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए शिवचंद्र राम ने बताया था कि पार्टी में किसका चल रहा है, किसका नहीं चल रहा है, सब समय पर पता चल जाएगा। मेरा नाम एमएलसी उम्मीदवार के लिए चल रहा था, यह हम भी देख रहे थे। लेकिन अचानक क्या हुआ कि मेरा नाम काट दिया गया। इसी बात से आहत होकर शिवचंद्र राम ने पार्टी के तमाम पदों से एक साथ इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने आनन-फानन में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया और इस बात का ऐलान कर दिया कि वो आज लालू की पार्टी आरजेडी के उन सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। जिस पर वो बने हुए थे। एसटी एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बातचीत करने के दौरान शिवचंद्र राम कैमरे के सामने फूट फूट कर रोने लगे और अपनी पीड़ा बयां करने लगे। आरजेडी में तमाम पद छोड़ने का कारण शिवचंद्र राम ने मीडिया को बताया। कहा कि हमारे साथ वादाखिलाफी किया गया है। एमएलसी का टिकट दिए जाने के लिए आश्वासन मिला था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। शिवचंद्र राम ने आगे कहा कि हम दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत किये लेकिन क्या फल मिला देख ही रहे हैं। हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। आरजेडी ने जो भी फरमान जारी किया उसका मैंने पालन किया। लेकिन जब टिकट देने की बारी आई तो दूसरे को टिकट दे दिया गया।
बता दें कि राजद ने एक बार फिर राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील कुमार सिंह दूसरी बार विधान पार्षद बने हैं। राजद नेता सुनील सिंह विधानसभा पहुंचकर अंतिम दिन अपना नामांकन किये थे। जब इस बात की जानकारी शिवचंद्र राम को मिली कि उनका नाम नहीं है। नन-फानन में पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बातें मीडिया से कही।
पटना से रजनीश रमण की रिपोर्ट










