ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB बड़ा एक्शन, मानव तस्करी, नक्सलवाद और मादक पदार्थों पर कड़ा प्रहार

Bihar News: इंडो-नेपाल सीमा पर SSB ने 1 जनवरी से 15 जुलाई 2025 तक की कार्रवाई में अवैध प्रवेश, मानव तस्करी, नक्सल गतिविधि और मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी सफलता पाई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार से सटे इंडो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस वर्ष 1 जनवरी से 15 जुलाई तक SSB ने सीमा सुरक्षा, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और नक्सलियों के खिलाफ कई अहम कार्रवाइयां की हैं। इस संबंध में SSB बिहार रेंज के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने विस्तृत जानकारी दी।


SSB बिहार रेंज के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने बताया कि SSB ने अवैध आवागमन के कुल 9 मामलों में 14 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 8 चीनी, 3 बांग्लादेशी, 1 कनाडाई, 1 यूक्रेनी, और 1 सेनेगली नागरिक शामिल हैं। इसी अवधि में मानव तस्करी के 108 मामलों में 209 महिलाओं और बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस दौरान 97 मानव तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।


उन्होंने बताया कि SSB ने 157 मामलों में 6,709.759 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें चरस, अफीम, हेरोइन, गांजा, ब्राउन शुगर आदि शामिल हैं। इस कार्रवाई में 153 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2025 में अब तक जाली नोटों के 4 मामलों में कुल 1,10,600 मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं। SSB ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 नक्सलियों को पकड़ा है, जिनमें 35 गिरफ्तार किए गए और 3 ने आत्मसमर्पण किया।


आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इनके पास से 23 हथियार, 1307 जिंदा कारतूस और 31 आईईडी बरामद किए गए। इसके साथ ही SSB ने नक्सलियों द्वारा की जा रही 2,965 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को भी नष्ट किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और SSB सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता