ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

पटना में SBI लेडीज़ क्लब का भव्य 'उल्लास 2026' समारोह, 'वैदेही' की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेडीज़ क्लब, पटना ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 'उल्लास 2026' का भव्य आयोजन किया। 'वैदेही' विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक सेवा गतिविधियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।

बिहार न्यूज
उत्सव "उल्लास 2026" का किया भव्य आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेडीज़ क्लब, पटना द्वारा अपने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "उल्लास 2026" का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन 25 जुलाई 2026 को किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल रहे | पूजा जोशी, अध्यक्ष, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लेडीज़ क्लब, पटना एवं मुख्य अतिथि अनुराग जोशी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |  कार्यक्रम में एसबीआई लेडीज़ क्लब, पटना परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। 

समारोह का मुख्य आकर्षण "वैदेही" शीर्षक पर आधारित एक भावपूर्ण एवं विषयगत नाट्य-सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। इस विशेष प्रस्तुति में माता सीता (वैदेही) के जीवन के विभिन्न आयामों—त्याग, धैर्य, आत्मसम्मान, नारी शक्ति एवं मर्यादा—को नृत्य, संगीत, अभिनय एवं प्रभावशाली मंचन के माध्यम से अत्यंत मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया तथा सभी ने कलाकारों की सराहना करते हुए जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों द्वारा मनमोहक समूह एवं एकल नृत्य, मधुर गीत, हास्य एवं सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। प्रत्येक प्रस्तुति ने प्रतिभा, समर्पण, रचनात्मकता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। 

"उल्लास 2026" केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ही नहीं, अपितु एसबीआई लेडीज़ क्लब, पटना परिवार के बीच आपसी स्नेह, एकता, सांस्कृतिक मूल्यों तथा महिला सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बना। 


एसबीआई लेडिज क्लब, पटना, प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करती है । क्लब केवल सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं    है, बल्कि अपने सदस्यों के आपसी सहयोग से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों और बच्चों के कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं परोपकारी गतिवधियाँ भी संचालित करती है । इस क्रम मे “अन्नदान” कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री एवं सहायता प्रदान की जाती है     । 


इस अवसर पर मुख्य अतीथि श्री अनुराग जोशी, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, पटना मंडल ने एसबीआई लेडिज क्लब, पटना, द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो एवं अन्नदान जैसी सामाजिक पहलों की प्रशंसा की । कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं क्लब की सदस्यों के सामूहिक सहयोग एवं अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। 



टैग्स