ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Bihar News : ‘बिहार का भविष्य बदल गया’! PM मोदी को लिखे पत्र में सम्राट चौधरी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर 12 साल के कार्यकाल की सराहना की। बिहार में विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण योजनाओं का किया उल्लेख।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके 12 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और राज्य आज विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


सम्राट चौधरी ने अपने पत्र में बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि ज्ञान, शिक्षा और मोक्ष की धरती रही है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी बिहार में चाणक्य ने अर्थशास्त्र की रचना की थी और आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया था। नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय विश्वभर में शिक्षा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना संभव हुई और वर्ष 2024 में नए परिसर का उद्घाटन बिहार के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने वाला कदम साबित हुआ।


मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से पिछड़े और वंचित वर्गों में सकारात्मक संदेश गया है।


पत्र में सम्राट चौधरी ने बिहार को केंद्र सरकार से मिले आर्थिक सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में घोषित 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज ने राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई। वर्तमान में राज्य के बजट में केंद्र की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण, मखाना बोर्ड और नए एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के लिए भी केंद्र से विशेष सहायता मिल रही है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में बड़े पैमाने पर सड़क और पुल परियोजनाओं का विकास हुआ है। कोसी महासेतु के निर्माण से वर्षों से अलग पड़े मिथिलांचल के दो हिस्से फिर से जुड़ गए। गांधी सेतु के जीर्णोद्धार, मोकामा में नए छह लेन पुल, मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु और भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए पुल जैसी परियोजनाएं राज्य की तस्वीर बदल रही हैं। इसके अलावा बिहार को पहली बार पांच एक्सप्रेस-वे की सौगात मिली है।


रेल और मेट्रो परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई है, जबकि पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। हाल के केंद्रीय बजट में पटना होकर गुजरने वाली हाई-स्पीड ट्रेन की घोषणा भी बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है।


स्वास्थ्य और विमानन क्षेत्र में हुए विकास का जिक्र करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट तथा बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण राज्य के विकास की नई पहचान बन रहा है। दरभंगा में दूसरे एम्स और कई नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में भी केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ बिहार के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। आयुष्मान भारत योजना से लगभग पांच करोड़ लोग जुड़े हैं, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ करीब एक करोड़ किसान परिवारों को मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लगभग आठ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।


अपने पत्र के अंत में सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और बिहार भी समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन आगे भी बिहार के विकास को नई गति देता रहेगा।